उत्तर प्रदेश में रमापति शास्त्री प्रोटेम स्पीकर नियुक्त

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री को राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है।

मनकापुर विधानसभा सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी सपा के रमेश गौतम को 42,396 मतों से हराने वाले रमापति शास्त्री गुरुवार को नवनियुक्त विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

रमापति शास्त्री ने आदित्यनाथ के पिछले मंत्रीमंडल में समाज कल्याण मंत्री के रूप में कार्य किया था। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई ने कहा कि समारोह में गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, मणिपुर और गोवा के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

सरकार की ओर से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्योता भेजा जा रहा है शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न मठों और मंदिरों के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। राज्य में उद्योग स्थापित करने वाले और संचालित करने वाले सभी प्रमुख उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है।

Share This Article