दिल्ली में पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात कर रांची लौटे रामेश्वर उरांव और मंत्री बादल

News Aroma
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झाररखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री रामेश्वर उरांव व कृषिमंत्री बादल पत्रलेख नई दिल्ली में पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात कर बुधवार को वापस रांची लौटे।

रांची हवाईअड्डे पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे सहित अन्य नेताओं-कार्यकर्त्ताओं ने उनका माला पहना कर स्वागत किया।

बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में रामेश्वर उरांव ने कहा कि नई दिल्ली दौरे के क्रम में पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात हुई।

इस दौरान पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि झारखंड के कई जिले पश्चिम बंगाल की सीमा से लगे है, जबकि असम में टी- गार्डन में बड़ी संख्या में झारखंड के भी जनजातीय समुदाय लोग काम करने गये है।

कांग्रेस कार्यकर्ता इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में हरसंभव सहयोग करें। उन्हें भी पार्टी नेतृत्व की ओर से जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे निभायेंगे।

उन्होंने बताया कि वे चाहेंगे यदि चुनाव प्रचार की जिम्मेवारी मिलती है, तो दार्जिलिंग और टी-गार्डन बहुल इलाके में जाने की कोशिश करेंगे।

क्योंकि उस क्षेत्र में बड़ी संख्या में झारखंड के लोग और जनजातीय समाज के लोग रहते है, क्षेत्र के लोग उनकी बात को सुनेंगे।

मौके पर कृषिमंत्री बादल ने बताया कि गठबंधन सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में हुए कार्यां की जानकारी पार्टी नेतृत्व को दी गयी। पार्टी नेतृत्व ने रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में किये जा रहे कार्यों की सराहना की है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली दौरे के क्रम में वे आंदोलनरत किसानों से भी मिलने गये और उन्हें नैतिक समर्थन बताते हुए कहा कि उनके द्वारा जिस आंदोलन की नींव रखी गयी, अलख जगायी गयी है।

वह झारखंड सहित देश के सुदूरवर्ती हिस्सों में भी फैल चुका है। उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन के समर्थन में संतालपरगना में भी ट्रैक्टर रैली आयोजित की गयी।

जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इसलिए जो लोग यह दिभ्रमित करने का प्रयास कर रहे है कि यह आंदोलन कुछ हिस्से के किसान ही कर रहे है, यह बात पूरी तरह से गलत है।

उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर वे झारखंड सहित देश भर केदूसरे हिस्सों में जाएंगे।

यदि वे झारखंड आएंगे तो उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा और जब तक केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए जारी डेथ वारंट को वापस नहीं ले लिया जाता है, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने बताया कि संतालपरगना प्रमंडल की तरह ही हजारीबाग और पलामू प्रमंडल में भी ट्रैक्टर रैली आयोजित की जाएगी।

इसे लेकर कर कांग्रेस कार्यालय में चार फरवरी को पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक बुलायी गयी है।

इसमें कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनीति बनाई जाएगी एवं तारीखों का एलान किया जाएगा एवं साथ ही साथ आगामी छह फरवरी को किसानों के द्वारा आहूत राष्टव्यापी चक्का जाम को सफल बनाने की रणनीति पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

दूबे ने संगठन में किसी भी प्रकार के फेरबदल से पूरी तरह से इंकार किया है।

उन्होंने कहा कि अलग राज्य गठन होने के बाद पहली बार कांग्रेस पार्टी ने डा रामेश्वर उराँव एवं विधायक दल नेता आलमगीर आलम के नेतृत्व में पहली बार प्रचंड सफलता हासिल की है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी, संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल,प्रभारी आरपीएन सिंह सहित तमाम नेताओं ने डा रामेश्वर उरांव की सफलता के लिए विशेष रुप से धन्यवाद देते हुए संगठन को मजबूती के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है।

Share This Article