चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना हुए रामेश्वर उरांव

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री रामेश्वर उरांव रविवार को चार दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली के लिए रवाना हुए।

नई दिल्ली दौरे के क्रम में उरांव निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही राज्य के विकास को लेकर चर्चा के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ नई दिल्ली रवाना हुए।

आलोक कुमार दूबे ने रविवार को बताया कि गठबंधन सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर कोरोना संक्रमण काल में जिस तरह से तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हर क्षेत्र में बेहतरीन काम किया।

सभी जरुरतमंद और गरीबों को अनाज उपलब्ध कराया। स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी और रोजगार मुहै्या कराया गया। प्रवासी श्रमिकों को वापस लाने का काम किया और विकास को गति देने का काम किया।

इससे पूरे देश में झारखंड उदाहरण बना है। दूबे ने कहा कि गठबंधन सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन और रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में किये गये कार्यों से पार्टी नेतृत्व को भी अवगत कराया जाएगा।

साथ ही झारखंड विधानसभा में पेश होने वाले आगामी बजट को लेकर भी पार्टी के हाईकमान से दिशा-निर्देश प्राप्त करेंगे।

Share This Article