रामगढ़ में CCL कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में रविवार को बदमाशों ने CCL रजरप्पा आवासीय कॉलोनी ए टाइप स्थित सरना स्थल मोड़ के पास CCL कर्मी आशीष बनर्जी (Ashish Banerjee) पर गोली चलाई। गोली लगने से CCL कर्मी (CCL Worker) गंभीर रूप से घायल हो गए।

SDPO किशोर कुमार रजक (SDPO Kishore Kumar Rajak) ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों ने आशीष बनर्जी पर दो गोली चलाई। गोली आशीष बनर्जी के पेट और पीठ पर लगी है।

घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया गया

उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से रजरप्पा के सिल्वर जुबली अस्पताल (Silver Jubilee Hospital) में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रेफर किया गया। घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया गया है।

Share This Article