रामगढ़ विधायक ममता ने किया PCC पथ का शिलान्यास

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ विधायक ममता देवी ने शनिवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 30 नायक टोला में पीसीसी पथ का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार की विकास की गंगा हर गली मोहल्ले तक पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल के कारण विकास की रफ्तार रुक सी गई थी। परंतु अब हर जगह इसकी रफ्तार को गति देने की आवश्यकता है। इस कार्य में तेजी से लगी हूं।

उपस्थित ग्रामीणों द्वारा विधायक को पेयजल आपूर्ति एवं नाली की समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया गया। विधायक ने जल्द ही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

इ मौके पर विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना पासवान,नगर अध्यक्ष संजय साव, अनिल नायक, विनोद नायक, विश्वनाथ नायक, विजय नायक,उत्तम नायक, चंद्रिका नायक, गांगो नायक, सुरंगा देवी, बुटनी देवी, पारो देवी, मुन्नी देवी, अमृता देवी, लक्ष्मी देवी, सीता देवी, मीना देवी इत्यादि उपस्थित थे।

Share This Article