क्राइमझारखंड

झारखंड : रेलकर्मी की पत्थर से कूच कर बेरहमी से हत्या

रामगढ़: रामगढ़ जिले में रेलकर्मी की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह उसकी लाश झाड़ियों में मिली है। यह घटना पतरातू थाना क्षेत्र के रेलवे डीजल कॉलोनी में घटी है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान पतरातू डीजल कॉलोनी निवासी रेल कर्मचारी रविंद्र सिंह के रूप में हुई है। वे मूल रूप से कीरीगढ़ा गांव के रहने वाले थे।

जिस जगह पर लाश मिली है, वह एरिया रेल का है। इसलिए पूरे मामले की तफ्तीश बरकाकाना जीआरपी पुलिस कर रही है।

जीआरपी थाना प्रभारी मंगल देव उरांव ने बताया कि मृतक के भतीजे विकास कुमार व अन्य परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

अभी तक यह पता चला है कि रविंद्र सिंह डी सेड पतरातू स्टोर में कार्यरत थे।

उनकी ड्यूटी सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को लगाई जाती थी।

बुधवार को उनकी कोई भी ड्यूटी नहीं थी। शाम 7:00 बजे वह अपने घर में यह बता कर निकले थे कि स्टेशन की तरफ जा रहे हैं।

रात 10:00 बजे तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की।

खोजबीन के दौरान जब परिजन स्टेशन से लौट रहे थे, तो रास्ते में रविंद्र सिंह की बाइक उन्हें दिखाई दी।

उस बाइक के आसपास उन लोगों ने टॉर्च जलाकर छानबीन की, तो झाड़ियों में उनकी लाश मिली। उनका चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था।

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्यारे ने पत्थर से कूच कर उनकी हत्या कर दी है। गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक के भतीजे विकास कुमार ने बताया कि उसके चाचा ड्यूटी के लिए निकले थे लेकिन घर वापस नहीं आए। पता चला कि उनकी लाश डीजल कालोनी के समीप मिला है। उनकी हत्या की गई है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker