पूरे देश में रामगढ़ को डेल्टा रैंकिंग में मिला चौथा स्थान

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत नीति आयोग द्वारा प्रतिमाह जारी किए जाने वाले डेल्टा रैंकिंग में रामगढ़ जिला एक बार फिर शीर्ष पांच में शामिल हो गया है।

कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए जिले को दिसंबर की डेल्टा रैंकिंग में पूरे देश में चौथा स्थान मिला है। कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में अक्टूबर महीने की डेल्टा रैंकिंग में रामगढ़ जिला पूरे देश मे 50वें पायदान पर था।

इसके उपरांत उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर कृषि एवं जल संसाधन के क्षेत्र में किसानों को माइक्रो इरिगेशन तकनीक के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया। किसानों के खेतों की मिट्टी की भी जांच कर उन्हें सॉइल हेल्थ कार्ड देने का भी कार्य किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत प्रतिमाह जारी किए जाने वाले डेल्टा रैंकिंग में सुधार के लिए उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर नियमित रूप से सभी विभागों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित रूप से कार्यों की समीक्षा कर ससमय डाटा पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article