रणबीर-आलिया की शादी: सिक्योरिटी सख्त, मेहमानों के फोन पर लगाए गये स्टिकर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के आयोजक गोपनीयता सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

आलिया के मेहंदी समारोह में मौजूद लोगों को मुंबई के बांद्रा इलाके में रणबीर के वास्तु आवास पर सुरक्षाकर्मी घर के अंदर जानें वाले के फोन के कैमरे पर स्टिकर लगा रहे हैं, ताकी कोई फोन के कैमरे से वीडियो या तस्वीरें लेकर लीक ना करें।

भीड़ के मामले में हालात नियंत्रण में नहीं होने पर सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस से हस्तक्षेप करने का भी अनुरोध किया है।

मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर तैनात पैपराजी से बात की और उन्हें सख्त निर्देश जारी किए कि वे मौजूद लोगों की कारों को फोटो या बाइट लेने के लिए ब्लॉक ना करें।

Share This Article