झारखंड में 11 IAS अधिकारियों का तबादला

इस संबंध में गुरुवार देर शाम कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi IAS 11 IAS officers transferred in Jharkhand: झारखंड राज्य के 11 IAS अफसरों का तबादला-पदस्थापन (Transfer-Posting) किया गया है। इस संबंध में गुरुवार देर शाम कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।

अधिसूचना के अनुसार

-अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर दीपक कुमार दुबे को स्थानांतरित करते हुए उन्हें DDC गिरिडीह के पद पर स्थापित किया गया है।

-SDO चास दिलीप सिंह शेखावत को स्थानांतरित करते हुए DDC लोहरदगा के पद पर नियुक्त किया गया है।

-SDO कोडरमा संदीप कुमार मीणा को स्थानांतरित करते हुए DDC पश्चिम सिंहभूम के पद पर नियुक्त किया गया है।

-प्रतीक्षारत शताब्दी मजूमदार को अगले आदेश तक परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण जमशेदपुर के पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त किया गया है।

– प्रतीक्षारत उत्कर्ष कुमार को अगले आदेश तक SDO रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है तथा उन्हें रांची सदर अनुमंडल की दंड प्रक्रिया सहित कार्यपालक दंडाधिकारी की भी शक्ति प्रदान की गई है।

-प्रतीक्षारत आशीष गंगवार को SDO हुसैनाबाद पलामू के पद पर नियुक्त किया गया है।

-प्रतीक्षारत विस्प्यूट श्रीकांत यशवंत को अगले आदेश तक परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण खूंटी के पद पर अपने ही वेतनमान में नियुक्त एवं पद स्थापित किया गया ।

-प्रतीक्षारत ओम प्रकाश गुप्ता को अगले आदेश तक SDO चास के पद पर नियुक्त किया गया है।

-प्रतीक्षारत सनी राज को SDO सिमरिया के पद पर पदस्थापित किया गया।

-प्रतीक्षारत रिया सिंह को SDO कोडरमा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Share This Article