झारखंड विधान सभा का 21वां स्थापना दिवस आज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड विधानसभा का 21वां स्थापना दिवस 22 नवंबर को है। स्थापना दिवस को लेकर सभी तैयारी कर ली गई है।

स्थापना दिवस समारोह में विश्रामपुर से भाजपा के वरिष्ठ विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी वर्ष 2021 के उत्कृष्ट विधायक चुना गया है। उन्हें स्थापना दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा स्मृति उत्कृष्ट विधायक सम्मान 2021 से सम्मानित किया जाएगा।

कोविड को देखते हुए स्थापना दिवस समारोह को सादगी से मनाने का निर्णय किया गया है। हालांकि इस बार दर्शकों की संख्या पिछली बार की तरह 200 पर सीमित नहीं रखी गई है। मुख्य कार्यक्रम विधानसभा के हॉल से बाहर परिसर में आयोजित किया जाएगा।

स्थापना दिवस पर राज्यपाल रमेश बैस मुख्य अतिथि होंगे। वह उत्कृष्ट विधायक सम्मान 2021 रामचन्द्र चंद्रवंशी को प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे।

वे कपिलेश्वर प्रसाद स्मृति उत्कृष्ट विधानसभा कर्मी सम्मान 2021 पुरस्कार के लिए चयनित कर्मियों को सम्मानित करेंगे।

Share This Article