बेहद शर्मनाक :62 साल की बुजुर्ग को बनाया हवस का शिकार, महिला को झाड़ियां में…

उसके बाद सभी अपराधी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, जख्मी हालत में मिली महिला को डालसा प्रतिनिधियों ने रिम्स में भर्ती कराया

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Rape Of Women: किसी 62 साल की महिला को हवस का (Women Rape) शिकार बनाना बेहद शर्मनाक है। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र से इस प्रकार का एक मामला सामने आया है।

घटना 17 नवंबर की बताई जा रही है। परिजनों को 22 नवंबर को मिली थी घटना की जानकारी। बताया जाता है कि महिला को अपराधियों ने चार दिनों तक अपने पास रखा।

दुष्कर्म के बाद उसे लोधमा के काडारा स्थित झाड़ियों में फेंक दिया। उसके बाद सभी अपराधी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, जख्मी हालत में मिली महिला को डालसा प्रतिनिधियों ने रिम्स (RIMS) में भर्ती कराया। इस मामले में महिला के पति और पुत्र ने डालसा को आवेदन देकर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।

मेला के दौरान महिला को किया गया था अगवा

डालसा प्रतिनिधि अनिता यादव (Anita Yadav) ने बताया 17 नवंबर को नामकुम के कोचबोंग गांव में जतरा मेला लगा हुआ था। महिला मेले में घूमने के ल गई थी। इसी दौरान उसे कुछ लोगों ने अगवा कर लिया।

डालसा प्रतिनिधि ने बताया कि महिला के शरीर पर कई स्थानों पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल महिला का इलाज रिम्स में चल रहा है। डालसा प्रतिनिधि ने बताया कि रिम्स चिकित्सक और परिजनों से महिला के साथ दुष्कर्म होने की भी जानकारी मिली है।

बुजुर्ग महिला के लापता (Missing) होने के बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। यहां तक कि परिजनों ने रिम्स में भी अब तक बयान दर्ज नहीं कराया। परिजनों ने डालसा को लिखित रूप से जानकारी दी है।

Share This Article