रांची में अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के तमाड़ थाना पुलिस ने तीन किलो अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तस्कर के नाम जनार्दन सेठ उर्फ लोखाई बताया गया है। इसके पास से तीन किलो अफीम, एक बोलेरो (जेएच05 सी 0620) और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बुंडू से जमशेदपुर की ओर एक बोलेरो से अफीम ले जाई जा रही है।

सूचना के बाद बुंडू एडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने रंगामाटी के पास एक बोलेरो को जमशेदपुर की ओर जाते हुए देखा।

पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो बोलेरो पर सवार दो व्यक्ति बोलेरो को रोककर बाहर निकलकर भागने लगे।

पुलिस टीम ने खातेदार एक व्यक्ति को पकड़ा जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। बोलेरो की तलाशी लेने पर तीन किलो अफीम बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है।

Share This Article