रांची में 12 दिनों में पांच गुना बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले, आंकड़ा 100 के पार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची में कोरोना संक्रमण के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 100 के पार चली गयी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को रांची में 15 कोरोना संक्रमित मरीज मिले।

हालांकि, इस दिन अन्य 11 मरीज डिस्चार्ज भी हुए। आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को रांची में सक्रिय कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 103 हो गयी। जबकि महज 12 दिनों पहले (29 अक्टूबर को) यह संख्या 20 थी।

बुधवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 15 नये मामले मिले, जबकि 19 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी।

इस दिन राज्यभर में जो 15 नये मरीज मिले, वे सभी रांची के हैं। राज्यभर में अभी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 150 हैं। इनमें से 103 मरीज सिर्फ रांची में हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, रांची के बाद पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक मरीज है। पूर्वी सिंहभूम में सक्रिय मरीजों की संख्या 15 है।

अन्य जिलों में सक्रिय मरीजों की संख्या 10 से कम ही है। वहीं, 13 ऐसे जिले हैं, जहां एक भी कोरोना मरीज नहीं है।

Share This Article