ADG ट्रेनिंग प्रिया दुबे पर विभागीय कार्रवाई का आदेश, आय से अधिक संपत्ति…

अभी वह ADG प्रशिक्षण के पद पर हैं। ADG रैंक के अधिकारी के मामले में DG रैंक के अफसर को विभागीय संचालन पदाधिकारी बनाया जा सकता है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) की ADG (प्रशिक्षण) प्रिया दुबे (Priya Dubey) पर राज्य सरकार ने विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है। प्रिया के पति व RPF के तत्कालीन कमांडेंट संतोष दुबे पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला CBI ने दर्ज किया था।

प्रिया 1997 बैच की IPS अधिकारी है। अभी वह ADG प्रशिक्षण के पद पर हैं। ADG रैंक के अधिकारी के मामले में DG रैंक के अफसर को विभागीय संचालन पदाधिकारी बनाया जा सकता है।

डिफेंस कॉलोनी स्थित फ्लैट को जब्त किया

मामले में CBI ने संतोष दुबे के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। वहीं प्रिया के खिलाफ सरकार को विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया था। हालांकि सरकार ने कार्रवाई नहीं की, इसी वजह से वह IG से ADG रैंक में प्रोन्नत हो गईं।

आय से अधिक संपत्ति मामले में चार्जशीट दायर होने के बाद ED ने भी इस केस में कार्रवाई करते हुए दिसंबर 2021 में संतोष दुबे व प्रिया दुबे के अशोकनगर, दिल्ली के ग्रीन व्यू स्थित फ्लैट, डिफेंस कॉलोनी स्थित फ्लैट को जब्त किया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply