आदित्य जायसवाल ने ओमीक्रोन को लेकर चलाया जन जागरूकता अभियान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने शुक्रवार को भुतहा तालाब के दुर्गा मंदिर प्रांगण में देश और राज्य में फैल रहे ओमीक्रोन को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया।

इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए 1000 मास्क और 200 सैनिटाइजर का वितरण किया गया तथा लोगों को फिर से कोविड गाइडलाइन का पालन करने का अनुरोध किया गया।

जायसवाल ने कहा कि राज्य में ओमीक्रोन की लहर तेजी से फैल रही है। सिर्फ रांची में 329 पार एक्टिव केस तथा 900 पर एक्टिव केस झारखंड में मिला है। ऐसे में सतर्कता बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि राज्यवासियों के सहयोग से पूर्व में झारखंड राज्य कोरोना के रोकथाम में श्रेष्ठतम राज्य साबित हुआ है। एक बार फिर आप की सतर्कता ही राज्य और समाज को बचा सकती है।

विनय सिंह ने कहा कि प्रोफेशनल्स कांग्रेस के द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान समाज की सुरक्षा के लिहाज से सराहनीय है। ओमीक्रोन की लहर बहुत ही घातक है। ऐसे में सावधानी ही इसका बचाव है।

Share This Article