आदित्य विक्रम जायसवाल ने शशि थरूर से की मुलाकात

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष सह सांसद शशि थरूर से मुलाकात की।

इस दौरान झारखंड की राजनीतिक एवं झारखंड प्रोफेशनल कांग्रेस के द्वारा किए गए कार्यों को अवगत कराते हुए वार्षिक रिपोर्ट समर्पित किया।

मौके पर जायसवाल ने कहा कि झारखंड में प्रोफेशनल कांग्रेस प्रोफेशनल्स सहित हर मुद्दे पर काम कर रही है।

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यवसाय जगत को बढ़ावा देने के लिए समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

एक प्रोजेक्ट के तहत खूंटी जिला के मुरहू में इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के जरिए कंप्यूटर ट्रेनिंग, जूम एप के द्वारा हर समस्याओं का समाधान, महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण के द्वारा लोगों को रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

जायसवाल ने कहा कि प्रथम चरण में फार्म डेवलपमेंट सेंटर, छात्र छात्राओं के लिए लाइब्रेरी, जैविक खेती ज्यादा से ज्यादा उत्पादन कैसे हो, इसको लेकर प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा।

इसके साथ ही संगठन की मजबूती के लिए ब्लॉक प्रोफेशनल्स कोर्डिनेटर्स, विधानसभा प्रोफेशनल्स कोर्डिनेर्ट्स बनाकर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के कोषाध्यक्ष श्रवण जैन, रांची महानगर अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, जमशेदपुर की उपाध्यक्ष करिश्मा जायसवाल उपस्थित थीं।

Share This Article