Homeझारखंडपेयजल संकट के समाधान के लिए टास्क फोर्स बनाएं सभी नगर निकाय,...

पेयजल संकट के समाधान के लिए टास्क फोर्स बनाएं सभी नगर निकाय, CS ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Water Crisis: मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते (El Khyangte) ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी नगर निकायों को पेयजल (Drinking Water) संकट के समाधान के लिए टास्क फोर्स बनाने का निर्देश दिया है।

वहीं, राज्य एवं स्थानीय स्तर पर Control Room बना कर टोल फ्री नंबर जारी करने को कहा है, ताकि किसी जगह पानी की समस्या हो तो लोग इसके जरिये अपनी समस्या रख सकते हैं।

मुख्य सचिव ने टैंकरों से जलापूर्ति (Water Supply) अधिक से अधिक कराने को कहा है। नये टैंकरों की खरीद के लिए जल्द टेंडर की प्रक्रिया संपन्न कराने का भी निर्देश दिया है।

विगत दिनों Video Conferencing के माध्यम से भी ये बातें उन्होंने सभी निकायों को कही थी। मुख्य सचिव ने इसके अलावा चापाकलों की मरम्मत युद्ध स्तर पर कराने को कहा है। इसके लिए नगर विकास राशि उपलब्ध करायेगा।

राज्यभर के जलाशयों, जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कराकर उन्हें विकसित करने का भी निर्देश उन्होंने दिया है। रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) को जलापूर्ति के लिए अतिरिक्त 20 टैंकर और खरीद की स्वीकृति भी दी गयी है।

मुख्य सचिव ने नगर विकास एवं पेयजल विभाग (Drinking Water Department) को आपस में समन्वय कर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा है।

इसके लिए लांग टर्म एवं शॉर्ट टर्म की पेयजलापूर्ति की योजनाएं बनाने का निर्देश नगर विकास विभाग के अधिकारियों को दिया है।

spot_img

Latest articles

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

खबरें और भी हैं...