रांची के इस्लाम नगर में नवनिर्मित आवासों का लॉटरी के जरिये होगा आवंटन, निगम ने लाभुकों से मांगा आवेदन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के इस्लाम नगर के पूर्व आवासित लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत इस्लाम नगर में ही स्थित नवनिर्मित आवासों का लॉटरी के जरिये आवंटन किया जायेगा।

लॉटरी में शामिल होने के लिए रांची नगर निगम ने वैसे लाभुकों से आवेदन मांगा है, जिनका नाम लाभुकों की सूची में दर्ज है।
रांची नगर निगम के मुताबिक, जिन लाभुकों का नाम सूची में दर्ज है, वे पांच जनवरी 2022 से आठ जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए लाभुक पार्षद कार्यालय में घोषणा-पत्र, लाभुक सहमति पत्र, वोटर आईडी, आधार कार्ड आदि डॉक्युमेंट संलग्न कर फॉर्म जमा कर सकते हैं।

लाभुक इस संबंध में विस्तृत जानकारी रांची नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर हासिल कर सकते हैं।

निगम की ओर से कहा गया है कि वैसे लाभुक, जिनका नाम सूची में दर्ज है, लेकिन वे मांगे गये डॉक्युमेंट्स के साथ फॉर्म जमा नहीं करते हैं, वे आवास आवंटन प्रक्रिया से स्वतः बाहर हो जायेंगे।

Share This Article