RANCHI : BJP नेताओं के साथ आज बैठक करेंगे अमित शाह, 7 जनवरी को चाईबासा में भरेंगे हूंकार

News Aroma
1 Min Read
रांची: बीजेपी नेताओं के साथ आज बैठक करेंगे अमित शाह
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : गृह मंत्री अमित शाह आज शाम 6ः00 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट आएंगे। इसी दिन रांची में विश्राम के बाद 7 जनवरी को सुबह 10ः00 बजे चाईबासा के लिए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रवाना होंगे। चाईबासा से लौट कर दोपहर 12ः00 रांची एयरपोर्ट से रायपुर के लिए रवाना होंगे। आज शाम होटल रेडिशन ब्लू में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे और रात्रि विश्राम भी यहीं है.

प्रचार प्रसार में जुटे बीजेपी कार्यकर्ता

चाईबासा में अमित शाह विजय संकल्प रैली को संबोधित करने के बाद कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। इसको लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश चाईबासा में कैंप कर रहे हैं और लगातार कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं। सभी बीजेपी कार्यकर्ता प्रचार प्रसार में जुटे हैं ताकि अमित शाह के कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटे।

Share This Article