जामताड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हांसीपहाड़ी से युवक गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस बरामद

जामताड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हांसीपहाड़ी से युवक गिरफ्तार, पिस्तौल और 8 कारतूस बरामद, संभावित अपराध टला, आरोपी पहले से वांछित, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamtara Police Action : जामताड़ा जिले में पुलिस ने संभावित अपराध को टालते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। हांसीपहाड़ी स्थित शिव मंदिर के पास एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार युवक की पहचान राहुल राज (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मिहिजाम थाना क्षेत्र के काननडीह का रहने वाला है। विकास आनंद लागोरी ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार के साथ इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

घेराबंदी के दौरान हांसीपहाड़ी इलाके में एक युवक संदिग्ध स्थिति में बैठा मिला। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन मौके पर मौजूद जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान युवक के पास से एक मैगजीन युक्त देसी पिस्तौल, 8 जिंदा कारतूस और OPPO कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, राहुल राज पहले से ही वांछित अपराधी है और उसके खिलाफ मारपीट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में मिहिजाम थाना कांड संख्या 17/26 दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई को थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।