RANCHI : NHAI के अधिकारी सदरे आलम पर CBI ने दर्ज किया केस, आय से अधिक जुटाई संपत्ति

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/नई दिल्ली: आय से अधिक संपत्ति जुटाने के आरोप में NHAI के अधिकारी सदरे आलम (Sadre Alam) पर मामला दर्ज किया है। यह मामला CBI ने दर्ज किया है।

पटना क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक सदरे आलम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं, लेकिन रांची में साइंस सिटी (Science City) के पास उनका फ्लैट भी है।

एक साल में ही जुटाई संपत्ति

CBI द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि जुलाई 2021 से सितंबर 2022 के बीच सदरे आलम ने NHAI मुख्य महाप्रबंधक, क्षेत्रीय कार्यालय पटना के पद पर कार्यरत रहते आय से अधिक संपत्ति अर्जित की।

CBI ने यह आरोप लगाया है कि उस समायावधि के दौरान उनकी आय 25,52,056 रूपये थ।

इसमें कृषि भूमि से होने वाली आय भी शामिल थी. जबकि इसी अवधि के दौरान उनकी अर्जित संपत्ति 71,01,250 बतायी गयी। जो उनकी आय से 237.33% अधिक है।

बता दें कि पटना क्षेत्रीय कार्यालय (Patna Regional Office) के मुख्य महाप्रबंधक सदरे आलम को CBI ने पांच लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तारी हुई थी।

TAGGED:
Share This Article