रिकॉर्ड रूम में चोरी के मामले की जांच करने पहुंचे रांची सिटी SP

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Theft in Record Room: रांची के जिला अभिलेखागार (Record Room) में से दस्तावेजों की चोरी मामले की जांच करने सोमवार को सिटी SP Rajkumar Mehta Record Room पहुंचे।

इस दौरान सिटी SP ने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया और कार्यालय में मौजूद कर्मियों से पूछताछ की। लगभग आधे घंटे तक जांच करने के बाद सिटी SP वहां से निकले।

उन्होंने बताया कि चोरी मामले (Theft Cases) की जांच पड़ताल की जा रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

मौके पर DSP प्रकाश सोए और कोतवाली थाना प्रभारी भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि चार अप्रैल को जिला अभिलेखागार (रिकॉर्ड रूम) से जमीन के दस्तावेजों की चोरी हुई थी। इसके बाद रिकॉर्ड रूम इंचार्ज के लिखित आवेदन पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article