रांची सिविल कोर्ट में फिजिकल सुनवाई पर एक सप्ताह की लगी रोक

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं में कोरोना का संक्रमण पाए जाने के बाद एक बार फिर फिजिकल कोर्ट में सुनवाई पर रोक लगा दी गई है।

जिला अदालत में एक अप्रैल से सात अप्रैल तक किसी भी न्यायालय में फिजिकल सुनवाई नहीं करने का निर्देश दिया गया है और इस बाबत पत्र भी जारी कर दिया गया है।

पत्र में कहा गया है कि सात अप्रैल तक रांची सिविल कोर्ट के सभी न्यायायलों में सिर्फ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही मुकदमों की सुनवाई की जाए।

रांची सिविल कोर्ट के सभी अधिवक्ताओं को इस बात की सूचना दे दी गई है कि अगले एक सप्ताह तक सिविल कोर्ट में सिर्फ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही मामलों की सुनवाई की जाएगी।

यह एहतियातन कदम इसलिए उठाया गया है, ताकि कोरोना का संक्रमण अधिवक्ताओं के बीच ना फैले सके।

रांची सिविल कोर्ट के प्रधान आयुक्त के अधोहस्ताक्षरी से जारी पत्र में रांची जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के आग्रह का जिक्र करते हुए कहा गया है कि पिछले दिनों रांची जिला बार एसोसिएशन के कई अधिवक्ता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके साथ ही अधिवक्ता क्लर्क के अलावा कोर्ट के कर्मचारी भी पिछले कुछ दिनों में कोरोना से संक्रमित गए हैं।

Share This Article