मर्डर केस में जेल में बंद शशि महतो साक्ष्य के अभाव में बरी

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Civil Court: अपर न्यायायुक्त अरविन्द कुमार (Arvind Kumar) की अदालत ने शुक्रवार को नीलू लकड़ा हत्याकांड के आरोपी शशि महतो को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है।

पुलिस ने मृतक के भाई छोटू लड़का के आरोप को साबित करने के लिए नौ गवाह Court के समक्ष पेश किये थे। लेकिन सभी गवाह और पुलिस द्वारा पेश किये गये साक्ष्य यह साबित करने के नाकाम रहे कि नीलू लकड़ा की हत्या (Murder) शशि ने करवाई थी।

केस दर्ज होने के बाद से शशि महतो जेल में बंद है। आरोपित शशि महतो की ओर से अधिवक्ता प्रीतांशु सिंह ने बहस की। नीलू लकड़ा की हत्या वर्ष 2021 में रांची के नामकुम इलाके में गोली मारकर की गयी थी।

Share This Article