Homeझारखंडरांची कोयला कारोबारी रंजीत को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली, दिल्ली रेफर

रांची कोयला कारोबारी रंजीत को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली, दिल्ली रेफर

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: अरगोड़ा थाना (Argora Police Station) क्षेत्र के पुराना अरगोड़ा चौक (Argora Chowk) के समीप पुंदाग रोड में शुक्रवार को कोयला कारोबारी (Coal Trader) रंजीत कुमार गुप्ता उर्फ छोटु गुप्ता (50) को दो अपराधियों ने उनके ऑफिस (Office) देव ट्रेडिंग कंपनी के सामने गोली मार दी।

गोली उनके जांघ में लगी है। उन्हें RIMS में भर्ती कराया गया था। उन्हें अब एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया है। RIMS के चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे के बाहर है।

सारी घटना CCTV में कैद

रंजीत कुमार गुप्ता मूल रूप से लातेहार के चंदवा के निवासी हैं। रांची में अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर , मोहन मार्केट स्थित फ्लैट में रहते हैं।

बताया जाता है कि यह रंगदारी से जुड़ा मामला है। गैंगस्टर अमन साव या TPC उग्रवादियों के इशारे पर गोली चलाये जाने की आशंका है। यह सारी घटना CCTV में कैद हुई है।

CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान

सूचना मिलते ही सिटी SP शुभांशु जैन, DSP राजा मित्रा, अरगोड़ा थाना प्रभारी बृज कुमार और पुंदाग ओपी प्रभारी विवेक घटनास्थल पर पहुंचे।

बाद में सिटी SP RIMS पहुंचे। पूर्व विधायक प्रकाश राम, घायल की पत्नी अंजु गुप्ता सहित परिवार के अन्य सदस्य भी RIMS पहुंचे।

बाइक पर दो युवकों ने उनपर गोली चला दिया

रंजीत के चालक दयानंद पासवान ने पुलिस को बताया कि रंजीत कुमार गुप्ता ऑफिस ऑफिस के नीचे खड़े होकर गाड़ी का इंतजार कर रहे थे।

इस बीच बाइक पर दो युवकों ने उनपर गोली चला दिया। गोली लगने से वह गिर गये।

वह दूसरा गोली चलाने वाला था उसी समय उन्होंने मोबाइल फेंक कर उसे मारा, जिससे उसका निशाना मिस कर गया।

इस संबंध में सिटी एसपी शुभांशु जैन ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उनके गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। मामले में घायल के बयान के आधार आगे की जांच की जायेगी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...