गरीबों के हित में फैसले कर रही गठबंधन सरकार: आलोक दूबे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं राजेश गुप्ता छोटू ने कहा है कि कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन सरकार ना सिर्फ अपने सभी वादे को पूरा करने में जुटी है, बल्कि गरीब, निम्न मध्यमवर्गीय तथा मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देने के लिए भी लगातार कई महत्वपूर्ण फैसला ले रही है।

इसी क्रम में करीब डेढ़ दशक से आंदोलनरत पारा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान हुआ। दूसरी ओर झारखंड देश में पहला ऐसा राज्य है, जहां पेट्रोल पर गरीबों को 25 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी।

नेताओं ने गुरुवार को कहा कि देश में पहली ऐसी सरकार होगी जिसने अपने लोगों को 250 प्रतिमाह सभी कार्डधारियों को सब्सिडी दिए जाने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव बधाई के पात्र हैं जिन्होंने राज्य की जनता को बढ़ती महंगाई से कुछ राहत देने का महत्वपूर्ण फैसला लाया है।

भाजपा शासित प्रदेश की सरकारों को भी झारखंड सरकार के इस कदम का अनुसरण करना चाहिए एवं झारखंड के भाजपा नेताओं को सड़कों पर उतरकर सरकार की प्रशंसा करनी चाहिए।

Share This Article