रिम्स में Corona पॉजिटिव 28 मरीजों का चल रहा इलाज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची स्थित रिम्स अस्पताल में कोविड पॉजिटिव के चार मरीज घटे हैं। साथ ही दो मरीज की मौत हुई है। रांची सहित पूरे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।

मंगलवार को रिम्स में कोविड पॉजिटिव के 32 मरीज थे। बुधवार को यह संख्या घटकर 28 हो गई। रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रिम्स में 28 कोविड पॉजिटिव के मरीजों का इलाज चल रहा है। इन मरीजों का इलाज डेंगू वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, सर्जरी, न्यू ट्रामा सेंटर सहित अन्य जगहों पर चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रिम्स में बुधवार को कोविड पॉजिटिव के दो मरीज की मौत हुई है। कोविड से मरने वाले मरीजों में 67 वर्षीय राम चरण महतो और 83 वर्षीय योगेंद्र राय शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि रिम्स में ब्लैक फंगस और पोस्ट कोविड का एक भी मरीज भर्ती नहीं है।

Share This Article