झारखंड में यहां स्टूडेंट्स और यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों को कोरोना ने लिया अपनी चपेट में

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड में कोरोना ने दस्तक दे दी है। जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क पदाधिकारी और चीफ प्रॉक्टर कोरोना संक्रमित हो गये हैं।

कई अन्य कर्मचारियों का सैंपल जांच में गया हुआ है। विश्वविद्यालय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुए है।

विश्वविद्यालय की प्रशासनिक गतिविधियों को कैसे संचालित किया जायेगा, इस पर मंथन चल रहा है।

दूसरी ओर रिम्स प्रबंधन की ओर से कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए ओपीडी को लेकर एक आदेश जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार ओपीडी की प्रथम पाली में 40 एवं द्वितीय पाली में 20 मरीजों का प्रति घंटा 10 मरीज के अनुसार पर्ची निर्गत की जायेगी।

झारखंड में यहां स्टूडेंट्स और यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों को कोरोना ने लिया अपनी चपेट में

साथ ही सिक्युरिटी सुपरवाइजर को निर्देश दिया गया है कि उपरोक्त आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाये।

उधर, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में स्थित जेवियर्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआई) में भी कोरोना के संक्रमित मिले हैं।

एक्सएलआरआई में कुल 22 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। सभी को एमडीपी रेसिडेंस एरिया में कंटेनमेंट जोन बनाकर रखा गया है। वहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से पिछले दिनों कैंपस में रैंडम आरटीपीसीआर जांच की गयी थी, जिसके बाद उक्त सभी विद्यार्थी पॉजिटिव पाये गये हैं।

इसके साथ ही 100 से अधिक विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकेतर कर्मचारियों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

जहां सभी पॉजिटिव स्टूडेंट्स को रखा गया है, वहां समय-समय पर उन्हें कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रूम सर्विस सुविधा, दवाई, खाना के साथ ही उनकी ऑनलाइन काउंसलिंग भी की जा रही है।

Share This Article