Latest Newsझारखंडरांची DC छवि रंजन ने की मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा...

रांची DC छवि रंजन ने की मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा बैठ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए लाभुकों के चयन करने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी ली।

साथ ही पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बैठक के योजना के लाभुकों द्वारा भरे गए सभी आवेदनों की जांच कर शीघ्र योजना से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया।

उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में रांची जिला का लक्ष्य मुर्गीपालन के 259, सुकरपालन के लिए 154, बकरीपालन के लिए 976, बत्तख पालन के लिए 2149 लाभुकों का चयन किया जाना है।

दो गाय की योजना के लिए 450 लाभुकों, 5 गाय के लिए 32 तथा 10 गाय की योजना के लिए 10 लाभुकों का चयन किया जाना है।इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु सब्सिडी का प्रावधान है तथा बैंकों से लोन प्राप्त करने का भी प्रावधान है।

मनरेगा अंतर्गत पशुओं के लिए स्वीकृत और पूर्ण किए गए शेड के निर्माण की समीक्षा की गई। गाय, बकरी, कुक्कुट सुअर अन्य के लिए मनरेगा से शेड निर्माण की विस्तार से समीक्षा की गई।

समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त, निदेशक डी आर डी ए, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी मनरेगा, पी एम यू मेंबर मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव

पटना : बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय...

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को दीं महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली : उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को महाशिवरात्रि...

एनडीए प्रत्याशी राजेश उरांव ने अस्पताल टोली और कटहर टोली में मांगा समर्थन

बुंडू : बुंडू नगर पंचायत चुनाव 2026 को लेकर चुनावी माहौल गर्माता जा रहा...

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

खबरें और भी हैं...