पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा के लिए DC, SSP ने जवानों संग किया फ्लैग मार्च

SSP ने रोड पर लगी दुकानों को हटाने के साथ कार्रवाई की हिदायत दी। DC ने कहा कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च किया गया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था और सुरक्षा को पुख्ता बनाए रखने के लिए शुक्रवार को DC राहुल कुमार सिन्हा, (DC Rahul Kumar Sinha) SSP चंदन कुमार सिन्हा ने SDO , सिटी SP , DSP, रैप के जवानों और IRB के जवानों के साथ अल्बर्ट एक्का चौक से दिल्ली मार्केट होते हुए कर्बला चौक तक फ्लैग मार्च किया।

सभी पंडालों की निगरानी कर रहे जवान

SSP ने रोड पर लगी दुकानों को हटाने के साथ कार्रवाई की हिदायत दी। DC ने कहा कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च किया गया।

आम जनता को दुर्गा पूजा पंडाल घूमने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है। SSP ने कहा कि पुलिस के जवान रांची के सभी पंडालों की निगरानी कर रहे हैं।

राजधानी में जगह-जगह सुरक्षा को लेकर पेट्रोलिंग गाड़ी (Patrol Car) घूम रही है। CCTV की मदद से भी निगरानी की जा रही है। उपद्रवियों से पुलिस कड़ाई से पेश आएगी।

Share This Article