
गढ़वा: गढ़वा उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिले के विभिन्न मध्य विद्यालयों, प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च विद्यालयों में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रज़ा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज सहित जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियो ने विभिन्न विद्यालयो का निरीक्षण किया। अलग अलग गठित टीम ने जिले के कुल 67 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान इन चीजों का लिया गया जायजा
निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, पठन-पाठन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, मध्याह्न भोजन एवं विद्यालय संचालन की स्थिति का विस्तृत जायजा लिया गया।
वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज द्वारा प्रखंड मेराल अंतर्गत मध्य विद्यालय पेशका, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गिरवासोती, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला चामा एवं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोलोदोहर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोलोदोहर बंद पाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का भी औचक निरीक्षण किया गया।

