मोबाइल खरीदने के लिए पैसे नहीं मिलने पर किशोर ने लगाई फांसी, परिवार में कोहराम

मनोहरपुर के हिरजी हाटिंग में एक 15 वर्षीय लड़के ने अपनी मां से मोबाइल फोन खरीदने के लिए पैसे न मिलने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Suicide : मनोहरपुर के चिड़िया ओपी क्षेत्र के हिरजी हाटिंग इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ मोबाइल खरीदने के लिए पैसे न मिलने पर एक 15 वर्षीय किशोर ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हिरजी हाटिंग निवासी हर्ष टोपनो के रूप में हुई है। हर्ष की मां विनीता टोपनो वर्तमान में राजस्थान में रहकर मजदूरी करती हैं। हर्ष पिछले कुछ दिनों से अपनी मां से मोबाइल खरीदने के लिए लगातार पैसों की मांग कर रहा था। गुरुवार की देर रात करीब नौ बजे उसने अपनी मां को फोन कर फिर से मोबाइल के लिए पैसे मांगे, लेकिन मां द्वारा आनाकानी किए जाने से क्षुब्ध होकर उसने घर के एक कमरे में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी।
इस घटना का खुलासा शुक्रवार की सुबह तब हुआ जब उसकी बहन लकड़ी लेने के लिए हर्ष के कमरे में गई। उसने भाई का शव रस्सी से लटका हुआ देखा, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना चिड़िया थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और पंचायत सेवक बसंत कुमार पान की निगरानी में शव को फंदे से नीचे उतरवाया गया।
इसके बाद तुरंत हर्ष को चिड़िया अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिड़िया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस अचानक हुई दुर्घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।