रातु रोड फ्लाईओवर का नामकरण महाराजा मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ratu Road Flyover: केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने रातु रोड फ्लाईओवर का नामकरण दक्षिण छोटानागपुर के अंतिम पड़हा राजा महाराजा मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ तथा रांची विधायक सीपी सिंह से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

महाराजा मदरा मुंडा की विरासत

बबलू मुंडा ने कहा कि महाराजा मदरा मुंडा मुंडा समाज की लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था में सर्वोच्च पड़हा राजा थे। वे कांके के सुतियाम्बेगढ़ के प्रभावशाली शासक रहे, जिनकी स्मृति में आज भी सुतियाम्बे गांव में उनकी प्रतिमा स्थापित है। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर का नामकरण महाराजा मदरा मुंडा के नाम पर करना उनकी वीरता और नेतृत्व को सम्मान देने का प्रयास होगा।

आदिवासी परंपराओं का प्रतीक

प्रतिनिधिमंडल में शामिल मुख्य पहान जगलाल पहान ने कहा कि मुंडा जनजाति छोटानागपुर की प्राचीन आदिवासी परंपराओं की संरक्षक रही है। महाराजा मदरा मुंडा इन परंपराओं के जीवंत प्रतीक थे। फ्लाईओवर का नाम उनके नाम पर होने से आदिवासी समाज की गौरवशाली विरासत को सम्मान मिलेगा।

Share This Article