जल्द निपटाएं ST-SC केस के पेंडिंग मामले, SSP और SP को DGP एके सिंह ने…

इसमें सभी जिलों के SSP, SP ने भाग लिया। बता दें कि झारखंड में साल 2023 में हजारीबाग, गढ़वा,रांची, गिरिडीह और पलामू जिले में ST-SC के सबसे अधिक मामले दर्ज हुए हैं

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi DGP Ajay Kumar Singh: बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के DGP अजय कुमार सिंह ने ST-SC केस को लेकर झारखंड के DGP अजय कुमार सिंह (DGP Ajay Kumar Singh) ने समीक्षा मीटिंग की।

इसमें सभी जिलों के SSP, SP ने भाग लिया। बता दें कि झारखंड में साल 2023 में हजारीबाग, गढ़वा,रांची, गिरिडीह और पलामू जिले में ST-SC के सबसे अधिक मामले दर्ज हुए हैं।

सरकार ने नियमावली में किया है चेंज

DGP ने समीक्षा बैठक (Review Meeting) के दौरान कहा कि SC-ST से जुड़े मामले जल्द निपटाएं। लगातार मामले बढ़े हैं। ऐसे मामलों में बेहतर अनुसंधान करना बहुत जरूरी होता है।

ऐसे मामलों में अभी तक केस के IO DSP  ही हैं। इसलिए लंबित मामलों की संख्या ज्यादा है। सरकार की तरफ से अनुसंधान को लेकर नई नियमावली बनाई गई है, जिसके तहत अब इंस्पेक्टर भी ऐसे मामलों का अनुसंधान कर पाएंगे।

उसके लिए आवश्यक निर्देश आने के बाद लंबित कांडों (Pending Cases) को जल्द से जल्द निपटारा करने में मदद मिलेगी। जानकारी के अनुसार, झारखंड में साल 2019 से 31 मई 2023 तक SC-ST  एक्ट में 4,552 दर्ज हुए है। इनमें 2363 मामलों में ही चार्जशीट दाखिल हुई है।

Share This Article