बड़ी खबर: धुर्वा डैम में मिला विधानसभा कर्मी की लाश, आत्महत्या की आशंका, किनारे मिली गाड़ी और सामान से हुई पहचान

धुर्वा डैम में झारखंड विधानसभा कर्मी बुलंद अख्तर के डूबने की आशंका, किनारे मिली कार और सामान; पुलिस जांच में जुटी, NDRF की टीम चलाएगी रेस्क्यू ऑपरेशन।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में झारखंड विधानसभा के एक कर्मी के कूदकर आत्महत्या करने की आशंका है। मृतक की पहचान बुलंद अख्तर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। तलाशी के दौरान डैम के किनारे से पुलिस को एक गाड़ी, चप्पल और बरसाती मिली। बरामद सामानों के आधार पर मृतक की पहचान की गई।

जानकारी के अनुसार बुलंद अख्तर बुधवार को घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान धुर्वा डैम के किनारे उनकी गाड़ी और अन्य सामान मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने सामान को कब्जे में लेकर जांच की, जिसके बाद उनकी पहचान बुलंद अख्तर के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव बरामद होने और पोस्टमार्टम के बाद मामले में आगे की जांच की जाएगी।

NDRF चलाएगी रेस्क्यू ऑपरेशन

पुलिस ने शव की तलाश कर उसे डैम से बाहर निकालने के लिए NDRF को सूचना दी है। टीम के पहुंचने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, बुलंद अख्तर ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।