Dont Worry! हज यात्रा पर जाने वाले लोग ऑनलाइन भर सकेंगे फाॅर्म, अंजुमन इस्लामिया रांची ने शुरू किया कैंप

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांचीः यदि आप भी हज या़त्रा पर जाने वाले हैं लेकिन फाॅर्म भरने को लेकर परेशान हैं, तो अब आपकी यह टेंशन दूर कर दी गई है।

जी हां, झारखंड से हज यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए अंजुमन इस्लामिया रांची ने ऑनलाइन हज फॉर्म भरने का कैंप शुरू कर दिया है।

बता दें कि इस बार 31 जनवरी 2022 तक हज फॉर्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को हज आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरने में कई समस्याएं आ रही हैं।

सुबह 10ः30 बजे से शाम 6 बजे तक कैंप

इन्हीं परेशानियों को देखते हुए 28 दिसंबर को अंजुमन इस्लामिया रांची की बैठक उपाध्यक्ष मंज़र इमाम की अध्यक्षता में हुई, जिसमें हज यात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

निर्णय हुआ कि अंजुमन इस्लामिया मुसाफिर खाना में निरूशुल्क सहायता केंद्र सुबह 10ः30 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगा।

क्या है ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

इस संबंध में हज प्रशिक्षक हाजी मो शकील ने बताया कि सहायता केंद्र में निरूशुल्क फॉर्म भरा जाएगा। आवेदक को सिर्फ 300 रुपए निबंधन शुल्क हज कमेटी ऑफ इंडिया के नाम से जमा कराना होगा।

साथ ही पासपोर्ट और बैंक पासबुक साथ लाना होगा। 31 दिसंबर से लोगों को प्रतिदिन कंप्यूटर के माध्यम से हज का विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सहायता कैंप में झारखंड राब्ता हज कमेटी द्वारा भी आजमीन.ए.हज को हर प्रकार का सहयोग किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल संख्या 9304780497 और 9431102786 पर संपर्क कर सकते हैं। =

Share This Article