हिचकी को दूर करने का ये हैं रामबाण इलाज, जानें इसके 5 बड़े फायदे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लाइफस्टाइल डेस्क: कहते हैं कि हिचकी आए, तो पुदीना खाना चाहिए। हिचकी रुक जाएगी। पुदीने के और भी कई फायदे हैं।

इन फायदों के बारे में जानें क्या कहते हैं डाइ‌टिशियन…

1. पुदीने में फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम हड्डियों को ताकत देता है और मजबूत बनाता है।

2. ताजा-हरा पुदीना पीसकर चेहरे पर बीस मिनट तक लगाकर रखें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा की गर्मी समाप्त होती है।

3. पुदीना शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को कम करता है। अतः खाने में इसका सेवन कर अतिरिक्त वजन से छुटकारा पाया जा सकता है।

हिचकी को दूर करने का ये हैं रामबाण इलाज, जानें इसके 5 बड़े फायदे

4. पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। पुदीने की पत्तियों का लेप बनाकर फोड़े-फुंसियों पर लगाने से ये जल्दी ठीक हो जाते हैं।

5. पुदीने के साथ काली मिर्च के 4-5 दानों को चाय की तरह उबालकर रोजाना तीन बार पीने से जुकाम, खांसी और मामूली ज्वर में लाभ मिलता है।

कारण : ज्यादा मिर्च-मसाले वाला खाना खाने से पेट में एसिडिटी हो जाती है जिससे डायफ्राम प्रभावित होता है और हिचकियां आती हैं। एक्साइटमेंट, तनाव, तापमान में बदलाव,ज्यादा च्यूइंगम चबाने, कैंडी खाने, हृदय रोगों और लिवर में सूजन से हिचकियां आती हैं।

समस्या : बार-बार हिचकियां आना पेट, हृदय, लिवर और फेफड़े से जुड़ी बीमारियों का संकेत हो सकता है। ज्यादा हिचकियां आने से खाने, पीने, सोने और बोलने में तकलीफ तो होती ही है साथ ही सर्जरी के बाद जख्म भरने में भी काफी परेशानी होती है।

Share This Article