रांची के डोरंडा में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, घायल वार्ड पार्षद के पति का रिम्स में चल रहा इलाज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा गौस नगर में गुरुवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के पार्षद प्रतिनिधि रिजवान अहमद, जबकि दूसरा अल्ताफ भिड़ गए।

दोनों ओर से कुछ लोग जख्मी भी हुए हैं। जानकारी के अनुसार गौसनगर में एक खाली पड़ी जमीन है।

उस जमीन पर दोनों पक्षों का दावा है। गुरुवार को उस जमीन पर दूसरे पक्ष के लोग मिट्टी भरवा रहे थे।

इसकी जानकारी मिलने पर रिजवान मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया।

इसकी खबर मिलते ही दूसरे पक्ष के अल्ताफ व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। दोनों के बीच बकझक हुई

इससे विवाद बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई। दोनो पक्ष जमीन पर अपनी-अपनी दावेदारी साबित कर रहे थे।

इसबीच मारपीट बढ़ गई। सूचना मिलने के बाद डोरंडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दोनो पक्ष के लोगों को शांत कराया।

जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बताते चलें कि मारपीट में घायल डोरंडा वार्ड 49 पार्षद के पति का इलाज रिम्स में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article