RIMS में युवक की मौत के बाद बवाल, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने घेरा डोरंडा थाना

रांची के डोरंडा में तनवीर अंसारी की मौत के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाना घेराव किया और निष्पक्ष जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: डोरंडा के मणि टोला निवासी मोहम्मद तनवीर अंसारी की रिम्स में इलाज के दौरान मौत के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घटना से नाराज परिजन और स्थानीय लोग शव लेकर बड़ी संख्या में डोरंडा थाना पहुंच गए और थाना परिसर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने इस मामले को हत्या बताते हुए गोल्डन नाम के व्यक्ति पर पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि इस मामले में जावेद अंसारी, रिजवान, छोटू, कड़ू, अफसर और गुड़िया की भी कथित संलिप्तता है।

परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि करीब चार महीने पहले तौशीफ अंसारी की मौत को भी आत्महत्या बताया गया था, जबकि उनकी हत्या की गई थी। परिजनों का दावा है कि उस मामले में भी यही लोग शामिल थे। मृतक के परिजनों के अनुसार तनवीर अंसारी परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।

गुस्साए परिजन शव को एम्बुलेंस में लेकर डोरंडा थाना पहुंचे और मुख्य गेट के सामने एम्बुलेंस खड़ी कर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच, सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। मौके पर हटिया डीएसपी भी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।