रांची के डोरिया टोली चोरी कांड का खुलासा, पिता की शिकायत से पकड़े गए चार आरोपी

रांची के डोरिया टोली चोरी कांड का खुलासा, पिता की शिकायत से पुलिस तक पहुंचा सुराग, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद, मामले में जांच जारी है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Theft Case: राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित डोरिया टोली में हुई चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, चोरों ने घर में घुसकर करीब 90 ग्राम सोने का बिस्किट, एक लैपटॉप, दो इंडियन गैस सिलेंडर, 1.05 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और एक टीवीएस स्कूटी की चोरी की थी।

इस केस में सबसे अहम सुराग Dial 112 पर दर्ज एक शिकायत से मिला। जांच के दौरान मामला तब दिलचस्प मोड़ पर पहुंचा, जब एक आरोपी के पिता ने ही अपने बेटे के खिलाफ पुलिस को सूचना दी।

पिता ने बताया कि उनके बेटे के पास अचानक बड़ी रकम आ गई है, लेकिन वह पैसे देने से इनकार कर रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध से पूछताछ की, जिसमें पूरे चोरी कांड का खुलासा हो गया।

इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।