रांची की महिला ड्रग्स माफिया ‘भाभी’ को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Drugs mafia ‘Bhabhi‘ : रांची के रोहतास में जनी बाजार मोची (Jani Bazar Mochi) की रहनेवाली महिला ड्रग्स माफिया ‘भाभी’ के नाम से जाने जाने वाली सुनीता को पकड़ने के लिए रांची पुलिस ने टीम गठित की है।

मामले में पुलिस को जानकारी मिली है कि उक्त महिला वहां Sex Racket भी चलाती है। और इस सेक्स रैकेट की आड़ में महिला दिल्ली व मुंबई से ब्राउन शुगर लाकर बेचती है।

रांची पुलिस की एक टीम बार रोहतास जाकर महिला के बारे में कई सारी जानकारी जुटा चुकी है। सुखदेवनगर थाना में दर्ज केस में भी सुनीता वांटेड है।

बताते चलें मामले में सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने जब Brown Sugar सप्लाई करने के आरोप में पिंटू साह को गिरफ्तार (Arrest) किया था, तब केस में पहली बार ‘भाभी’ का नाम सामने आया था।

Share This Article