IAS ऑफिसर अविनाश कुमार की पत्नी को ED ने फिर भेजा समन, 12 जनवरी को…

Ranchi ED News : इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अविनाश कुमार (Avinash Kumar) की पत्नी प्रीति कुमारी (Preeti Kumari) को ED ने दूसरा समन (Summon) भेजा है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi ED Summon Preeti Kumari: इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अविनाश कुमार (Avinash Kumar) की पत्नी प्रीति कुमारी (Preeti Kumari) को ED ने दूसरा समन (Summon) भेजा है।

12 जनवरी को दिन के 11 बजे उन्हें पूछताछ के लिए एजेंसी के रांची जोनल ऑफिस बुलाया गया है। इससे पहले ED ने तीन जनवरी को प्रीति को रांची जमीन घोटाले से जुड़ी ECIR में पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन राज्य के बाहर होने की बात कह उन्होंने एक सप्ताह का वक्त मांगा था।

ED ने दिसंबर में बर्लिन अस्पताल की जमीन व निर्माण का सर्वे किया था। सर्वे में ED को खरीदी जमीन से अधिक क्षेत्र पर कब्जा मिला था।

खरीदी जमीन से सात कट्ठा से अधिक जमीन पर ED ने बर्लिन अस्पताल का कब्जा पाया था। तब प्रीति को जांच एजेंसी की ओर से समन भेजा गया था।

Share This Article