
Ranchi Elevated Corridor : रांची शहर में अब आधुनिक विकास के साथ पारंपरिक कला का सुंदर मेल देखने को मिलेगा। रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे की खाली जगहों को सोहराई पेंटिंग से सजाने की योजना को मंजूरी मिल गई है। इस पहल का उद्देश्य शहर को आकर्षक बनाना और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देना है।
योजना के तहत एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे मौजूद खाली हिस्सों को सोहराई कला से सजाया जाएगा। यह कला झारखंड की प्रमुख पारंपरिक आदिवासी पेंटिंग शैली है, जिसमें प्राकृतिक रंगों और पारंपरिक प्रतीकों का उपयोग कर दीवारों को सजाया जाता है।
इस परियोजना को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की स्वीकृति मिल चुकी है। करीब आठ महीने पहले कॉरिडोर के उद्घाटन के दौरान उन्होंने इस पहल की घोषणा की थी, जिसे अब लागू किया जा रहा है।
परियोजना के क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) जल्द ही एक उपयुक्त एजेंसी का चयन करेगा, जिसके बाद काम शुरू होने की उम्मीद है।

