गढ़वा में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक की मौत, कई घायल

गढ़वा के भेलवाखांड़ी गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप लिया, एक व्यक्ति की मौत और कई घायल, पुलिस जांच तेज, इलाके में तनाव, ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa Land Dispute : गढ़वा जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के भेलवाखांड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रात करीब 10 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले गांव में रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जो धीरे-धीरे बढ़कर मारपीट में बदल गई। इस दौरान जोखन राम, उनकी पत्नी संतोषी देवी और उनका बड़ा बेटा नीतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को पहले भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से जोखन राम की हालत नाजुक होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह जमीन से गुजरने वाले रास्ते का निर्माण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।