शिबू सोरेन के 78वें जन्मदिवस पर हेमंत सोरेन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 78वें जन्मदिवस के अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उनके दीर्घायु जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन मंगलवार को 78वां जन्म दिवस मना रहे हैं। कोविड गाइडलाइन को देखते हुए उनके जन्मदिवस को लेकर कोई समारोह का आयोजन नहीं किया गया है।

पूर्व की भांति उनके जन्मदिवस के मौके पर आवास में समर्थकों-कार्यकर्ताओं की भीड़ नहीं जुटी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे अपने जिलों में कोविड गाइडलाइन के तहत जन्मदिवस मनाएं।

सभी जिलाध्यक्ष और सचिव को कहा गया है कि वे इसका ख्याल रखें। भीड़ से परहेज करें और गरीबों के बीच कंबल, दवाएं और अनाज आदि का वितरण करें।

इसके मद्देनजर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से झामुमो अध्यक्ष को पक्ष-विपक्ष की तरफ से बधाई दी जा रही है। धनबाद में झामुमो नेताओं के जगह-जगह केट काट कर अपने नेता का जन्मदिन मनाया।

Share This Article