पिछले 48 घंटों से हाईकोर्ट के वकील लापता, मामला दर्ज

Ranchi News: बीते 48 घंटों से झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) के अधिवक्ता सतीश कुमार सिंह लापता (Missing) हैं।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: बीते 48 घंटों से झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) के अधिवक्ता सतीश कुमार सिंह लापता (Missing) हैं। उनके लापता होने के बाद परिजनों ने डोरंडा थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है।

बता दें कि अधिवक्ता सतीश डोरंडा थाना क्षेत्र के साउथ ऑफिस पाड़ा के आनंदम अपार्टमेंट के निवासी हैं। वे किसी उपेंद्र नाम के व्यक्ति के पास पैसा लेने के लिए घर से करीब 4:30 बजे निकले, जिसके बाद करीब 6:30 बजे शाम उन्होंने घर पर फोन कर बताया कि वे हटिया में हैं और पैसा मिलते ही घर आ जाएंगे।

लेकिन उसके बाद फोन ऑफ हो गया और वह अब घर नहीं लौटे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article