
रांची: 2025 बैच की आईएएस प्रोबेशनर आस्था शरण ने जिला प्रशिक्षण के लिए रांची में योगदान देने के बाद सोमवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से शिष्टाचार मुलाकात की।इस मुलाकात के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आस्था शरण का स्वागत करते हुए उन्हें प्रशिक्षण अवधि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशिक्षण प्रशासनिक सेवा का महत्वपूर्ण चरण होता है, जहां अधिकारियों को विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसरोकारों से जुड़ी व्यवस्था को नजदीक से समझने का अवसर मिलता है।
उपायुक्त ने आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण के दौरान आस्था शरण जिले के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का अनुभव प्राप्त करेंगी और भविष्य में जनहित, सुशासन तथा विकास कार्यों के प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। साथ ही प्रशासनिक कार्यों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।

