आईरिस में अत्याधुनिक लेसिक ओटी का उद्घाटन, अब चश्मे से मिलेगी मुक्ति

रांची के आईरिस सुपरस्पेशलिटी आई केयर सेंटर में अत्याधुनिक लेसिक ओटी शुरू हुआ। नई टचलेस, ब्लेडलेस लेजर तकनीक से योग्य मरीजों को चश्मे से मुक्ति का आधुनिक विकल्प मिलेगा।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आईरिस सुपरस्पेशलिटी आई केयर सेंटर में बुधवार को नवनिर्मित अत्याधुनिक लेसिक ऑपरेशन थिएटर का भव्य शुभारंभ हुआ। इस नए सेंटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद सह केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने किया। कार्यक्रम के दौरान संजय सेठ ने झारखंड में इस तरह की आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाओं की शुरुआत को एक सराहनीय कदम बताया।

संजय सेठ ने कहा कि आज के समय में बड़ी संख्या में युवा हाई-पावर के चश्मों पर निर्भर हैं। ऐसे में आईरिस सेंटर द्वारा लाई गई यह उन्नत लेसिक तकनीक राज्य के युवाओं के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी, जिससे उन्हें चश्मे से हमेशा के लिए मुक्ति मिल सकेगी।

इस अत्याधुनिक सुविधा के शुरू होने से अब झारखंड के मरीजों को बेहतर दृष्टि सुधार उपचार के लिए दूसरे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

कार्यक्रम के दौरान आईरिस के मैनेजिंग पार्टनर व वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुबोध कुमार सिंह और कंसलटेंट डॉ. रश्मी रंजन ने इस नई तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि उचित चिकित्सकीय जांच के बाद उपयुक्त पाए गए मरीजों का इलाज modern touchless, bladeless और painless laser technology से किया जाएगा।

यह पूरी प्रक्रिया बेहद सुरक्षित और कम समय में पूरी होती है, जिसमें वास्तविक लेजर उपचार में मात्र 2 मिनट तक का समय लगता है।

इस उद्घाटन समारोह में ऑर्किड मेडिकल सेंटर के अध्यक्ष डॉ. एस. सी. जैन, आईरिस के पार्टनर व ऑर्किड मेडिकल सेंटर के निदेशक सिद्धांत जैन, राज कुमार अग्रवाल, आकाश अडुकिया, अनंत जैन और डॉ. गोपाल जी सिंह सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

आईरिस सुपरस्पेशलिटी आई केयर सेंटर का मुख्य उद्देश्य झारखंड के लोगों को एक ही छत के नीचे विश्वस्तरीय और आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।