

रांची: बिजली व्यवस्था के रखरखाव और पेड़ों की टहनियों की छंटाई समेत अन्य तकनीकी कार्यों को लेकर 27 अगस्त को रांची और आसपास के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग फीडर में काम के कारण बिजली कटौती का समय भी अलग-अलग निर्धारित किया गया है। विभाग ने लोगों से जरूरी काम पहले निपटा लेने की अपील की है।





बूटी फीडर में दो घंटे बंद रहेगी बिजली
ओरमांझी विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के अनुसार, बूटी फीडर में पेड़ों की टहनियों की छंटाई और रखरखाव का काम किया जाएगा। इसके कारण सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इससे बूटी मोड़, सैनिक कॉलोनी, डुमरदग्गा, शिवाजीनगर, महावीर नगर, हनुमान नगर, बसंत विहार और बच्चा जेल समेत आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।
वहीं, ओरमांझी-1 और ओरमांझी-2 फीडर में भी रखरखाव और पेड़ों की छंटाई का काम होगा। यहां दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान ओरमांझी चिड़ियाघर के आसपास के क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी।
बुंडू और सालगाडीह फीडर में भी कटौती
शक्ति उपकेंद्र बुंडू के अंतर्गत बुंडू फीडर और शक्ति उपकेंद्र मुरपा के सालगाडीह फीडर में भी 27 अगस्त को बिजली बंद रहेगी।
दोनों फीडरों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम किया जाएगा।
बुंडू फीडर से जुड़े टांगरटोली, उरांव टोली, माझी टोली, नावाडीह टोली, पुराना बाजार टोली, फुलवार टोली और धुर्वा मोड़ में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
वहीं, सालगाडीह फीडर से जुड़े सालगाडीह, मरपा, सुमनडीह, पोराडीह, जोजोहातु और कोटांग इलाके भी प्रभावित होंगे।
बूटी मोड़ फीडर में तकनीकी काम
इसके अलावा 33/11 केवी पावर हाउस पानी टंकी के बूटी मोड़ फीडर में ब्रेकर और वीसीबी लगाने का काम किया जाएगा। इसके कारण सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
काम पूरा होने के बाद फीडर को बाईपास केबल के जरिए बिजली दी जाएगी। इस कार्य के कारण महावीर मेडिका, बूटी मोड़, जय प्रकाश नगर और पंचवटी पुरम समेत आसपास के इलाकों में बिजली प्रभावित हो सकती है।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय में बिजली आपूर्ति बाधित रहने को ध्यान में रखते हुए पानी भरने और अन्य जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
