तुगलकी फरमान जारी कर देना अच्छी बात नहीं, जरूरत पड़ी तो करेंगे मुख्यमंत्री से बात

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी रविवार को रांची के मोरहाबादी मैदान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां से हटाए गए दुकानदारों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि एकदम से पदाधिकारियों द्वारा तुगलकी फरमान जारी कर देना अच्छी बात नहीं है। इसमें दुकानदारों का क्या दोष है।

इस मामले में हम प्रशासन से बात करेंगे। साथ ही अगर जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मोरहाबादी में गोलीबारी की घटना के बाद प्रशासन ने शुक्रवार को धारा 144 लगा दिया है।

साथ ही सारी दुकानें हटाने का निर्देश जारी किया गया। आदेश के विरोध में दुकानदार बीवी बच्चों के साथ सड़क पर उतर गए।

Share This Article